Top Songs By Bhupinder Singh
Similar Songs
Credits
AUSFÜHRENDE KÜNSTLER:INNEN
Bhupinder Singh
Leadgesang
Jaidev
Künstler:in
Gulzar
Künstler:in
DJ Harshit Shah
Remix-Techniker:in
DJ MHD IND
Remix-Techniker:in
KOMPOSITION UND LIEDTEXT
Gulzar
Songwriter:in
Jaidev
Komponist:in
Lyrics
एक अकेला इस शहर में
रात में और दोपहर में
आबोदाना ढूँढता है
आशियाना ढूँढता है
एक अकेला इस शहर में
रात में और दोपहर में
आबोदाना ढूँढता है
आशियाना ढूँढता है
एक अकेला इस शहर में
दिन खाली-खाली बर्तन है
दिन खाली-खाली बर्तन है
और रात है जैसे अंधा कुआँ
इन सूनी अँधेरी आँखों में
आँसू की जगह आता है धुआँ
जीने की वजह तो कोई नहीं
मरने का बहाना ढूँढता है
ढूँढता है, ढूँढता है
एक अकेला इस शहर में
रात में और दोपहर में
आबोदाना ढूँढता है
आशियाना ढूँढता है
एक अकेला इस शहर में
इन उम्र से लंबी सड़कों को
इन उम्र से लंबी सड़कों को
मंज़िल पे पहुँचते देखा नहीं
बस दौड़ती-फिरती रहती हैं
हमने तो ठहरते देखा नहीं
इस अजनबी से शहर में
जाना-पहचाना ढूँढता है
ढूँढता है, ढूँढता है
एक अकेला इस शहर में
रात में और दोपहर में
आबोदाना ढूँढता है
आशियाना ढूँढता है
एक अकेला इस शहर में
Writer(s): Jaidev, Gulzar
Lyrics powered by www.musixmatch.com